Bollywood News: हिमेश रेशमिया के पिता का 87 साल की उम्र में निधन

0
26
Bollywood News हिमेश रेशमिया के पिता का 87 साल की उम्र में निधन
Bollywood News : हिमेश रेशमिया के पिता का 87 साल की उम्र में निधन

Bollywood Sad News, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार बढ़ती उम्र के चलते विपिन रेशमिया कई बीमारियों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्तपला में भर्ती करवाया गया था।

पिता के बेहद करीब थे हिमेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 सितंबर को शाम करीब 8:30 बजे विपिन रेशमिया ने अंतिम सांस ली। आज जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता के जाने के बाद हिमेश रेशमिया पूरी तरह टूट गए हैं। वह पिता के बेहद करीब थे और उन्हें अपना गुरु मानते थे। फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने जानकारी दी।

कमाल की शख्सियत थे विपिन रेशमिया : वनिता 

फैशन डिजाइनर वनिता थापर के अनुसार आज ही अस्पताल से विपिन रेशमिया के पार्थिव शरीर को घर लाया गया। उन्होंने कहा, मुझे अब तक इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि विपिन रेशमिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। हमारा उनसे 20 साल पुराना रिश्ता था और वह कमाल की शख्सियत थे।

गजब था विपिन जी का सेंस आफ ह्यूमर 

वनिता थापर ने कहा, विपिन जी का सेंस आॅफ ह्यूमर भी गजब था। वह म्यूजिक की बारीकी का पूरी तरह ध्यान रखते थे। वनिता ने बताया कि जब भी हिमेश का फोन आता था, वह कहते थे कि मैंने यह धुन ढूंढी है। वह हमेशा हिमेश को बताते रहते थे कि ऐसा करो, वैसा करना चाहिए।

पिता की बदौलत हिमेश को सलमान से मिला काम

विपिन रेशमिया ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म में भी म्यूजिक दिया था। इस दौरान सलमान की मुलाकात हिमेश रेशमिया से हुई और इसके बाद सलमान ने हिमेश को उनकी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का म्यूजिक देने का मौका दिया। इस तरह सलमान व हिमेश रेशमिया के गहरे संबंध बनते गए।

यह भी पढ़ें :   Salim Khan: सलमान खान के पिता को बुर्का पहने महिला ने दी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी