Bollywood News: पहली पसंद न होने के बावजूद अजय देवगन ने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में निभाया था सुल्तान मिर्जा का किरदार

0
187
Bollywood News पहली पसंद न होने के बावजूद अजय देवगन ने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में निभाया था सुल्तान मिर्जा का किरदार
Bollywood News : पहली पसंद न होने के बावजूद अजय देवगन ने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में निभाया था सुल्तान मिर्जा का किरदार

‘Once Upon a Time in Mumbai’, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन ने कुछ समय पहले ही रोहित शेट्टी के साथ फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग पूरी की है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने यह जानकारी दी थी। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कहा है कि उन्होंने फिल्म का रैपअप कर लिया है।

14 साल पहले आई थी फिल्म

‘सिंघम’ फ्रैंचाइजी की फिल्मों में जहां अजय देवगन पुलिस की वर्दी में दहाड़ते नजर आएंगे। वहीं 14 साल पहले आई एक फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर का किरदार निभाया था। 2010 में अजय देवगन, कंगना रनौत, इमरान हाशमी और प्राची देसाई की फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ आई थी, जिसमें इमरान हाशमी और अजय देवगन ने ग्रे शेड किरदार निभाए थे। फिल्म में ‘सिंघम’ एक ऐसे गैंगस्टर के रोल में दिखे थे, जो मुंबई पर बरसों से राज करता है।

डॉन हाजी मस्तान और दाउद इब्राहिम पर बेस्ड थी फिल्म

2010 की यह जबरदस्त हिट फिल्म मुंबई के डॉन हाजी मस्तान और दाउद इब्राहिम पर बेस्ड थी। फिल्म उस दौर को दर्शाती है जब मुंबई में इन दोनों के नाम का सिक्का चलता था। पूरा शहर दोनों के नाम से कांपता था। ऐसे में अजय देवगन ने हाजी मस्तान से प्रेरित सुल्तान मिर्जा का किरदार निभाया था, पर वह इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे।

इसलिए अजय देवगन को मिला रोल

जी हां, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के लिए संजय दत्त पहली पसंद थे। संजय दत्त ने फिल्म को ठुकरा दिया था जिसके बाद सुल्तान मिर्जा के रोल में अजय देवगन को कास्ट किया गया। संजय दत्त ने फिल्म क्यों ठुकराई इसका खुलासा नहीं हो पाया था। फिल्म में कंगना रनौत ने उनकी लव इंटरेस्ट का रोल निभाया था। कंगना के प्यार में अजय यानी सुल्तान मिर्जा कई अहम निर्णय लेते हैं जिससे फिल्म की कहानी दिलचस्प मोड़ ले लेती है।