Bollywood News: दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, नन्हीं परी संग गईं घर

0
111
Bollywood News दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, नन्हीं परी संग गईं घर
Bollywood News : दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, नन्हीं परी संग गईं घर

Ranveer-Deepika Became Parents, (आज समाज) मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अस्तपाल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने 8 सितंबर को मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था और तब से वह हॉस्पिटल में भर्ती थीं। आज उन्हें छुट्टी मिली है। वह पति रणवीर सिंह संग अपनी नन्ही परी को लेकर अस्पताल के पिछले दरवाजे से घर के लिए निकले।

विरल भयानी ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने दीपिका के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चार कारें अस्पताल से बाहर निकलते वक्त स्पॉट हुईं। अस्पताल से घर जाते समय दीपिका और रणवीर के साथ रणवीर के ससुर यानी दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी देखे गए। बताया गया है कि दोनों का परिवार भी इस दौरान साथ था।

सोशल मीडिया पर दी थी पैरेंट्स बनने की जानकारी

दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुद के पैरेंट्स बनने की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह बेटी के माता-पिता बने हैं। इसके बाद दंपति को बधाइयां व शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था। हालांकि, माता-पिता बनने के बाद उन्होंने अब तक अपनी नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाया है।

12 सितंबर को हॉस्पिटल पहुंचे थे शाहरुख

दीपिका और उनकी नन्ही परी से मिलने के लिए 12 सितंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपनी व्हाइट रोल्स रॉयस कार से अस्पताल पहुंचे थे। वह हॉस्पिटल के अंदर जाते दिखे थे। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने कई साल तक डेट करने के बाद 2018 में इटली में शादी की थी। बॉलीवुड के कई सितारे उनकी शादी में वहां पहुंचे थे।

‘सिंघम अगेन’ में नजर आएगा कपल

बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने से पहले 1100 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म में दिखी थीं। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और प्रभास संग स्क्रीन शेयर की थी। दीपिका अब ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इस मूवी में अजय देवगन लीड रोल में हैं। रणवीर सिंह भी इस फिलम का हिस्सा हैं। इस साल दिवाली पर एक नवंबर को यह फिल्म रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : Pankaj Tripathi: ट्रेन में सफर के दौरान पहली नजर में ही अपनी हमसफर को दिल दे बैठा था यह अभिनेता