Bollywood News: मां और बहन संग दिखे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या के साथ रिश्ते पर फिर उठे सवाल

0
241
Bollywood News मां और बहन संग दिखे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या के साथ रिश्ते पर फिर उठे सवाल
Bollywood News : मां और बहन संग दिखे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या के साथ रिश्ते पर फिर उठे सवाल

Abhishek Aishwarya Rai Bachchan Relationship, (आज समाज), मुंबई: बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच कुछ टाइम से खटपट की खबरें लगातार सुर्खियां बनी हुई हैं। कई मौकों पर अभिषेक और ऐश्वर्या को अकेला देखा जा चुका है। हालांकि हाल ही में जूनियर बी यानी अभिषेक बच्चन ने अपनी रिंग दिखाकर ये इशारा किया था कि उनके रिश्ते में सब ठीक है। इसके बाद अब फैंस को कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चल रहीं अटकलों को हवा दे दी है।

मुंबई एयरपोर्ट पर तीनों एक ही समय पर पहुंचे

मुंबई एयरपोर्ट पर अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ देखे गए हैं। तीनों लगभग एक ही समय पर पहुंचे, लेकिन एयरपोर्ट से अलग-अलग बाहर निकले, जिससे अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में चल रही अटकलों को बल मिला। ुइससे सवाल एक बार फिर से खड़ा हो गया है। नेटिजंस के मन में शक होने लगा है कि कुछ तो गड़बड़ है। अभिषेक बच्चन ग्रे हुडी, ब्लैक पैंट और सफेद स्नीकर्स पहने थे।

कैमरे से बचते दिखे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन पैपराजी को देखते ही वह कैमरे से बचते हुए सिर झुकाकर निकलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि इसमेें वह कामयाब नहीं हुए। उन्होंने हाथ जोड़ पैप्स को ग्रीट किया। जया को ग्रे कलर के आउटफिट में देखा गया। उन्होंने ऊपर से श्रग भी कैरी किया था। शूज के साथ जया ने अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं श्वेता ब्लैक पैंट के साथ लाइट कलर की जैकेट पहने देखी गईं। उन्होंने ओपन हेयर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। जया और श्वेता दोनों के हाथ में बैग्स भी थे।

जानिए क्या कह रहे यूजर्स

पैपराजी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए तीनों के साथ इस वीडियो पर फैंस कॉमेंट कर ऐश्वर्या के बारे में पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या कहां हैं? एक अन्य यूजर ने कहा, बच्चन परिवार ऐश्वर्या और आराध्या के बिना अधूरा है। एक अन्य ने लिखा- सब ठीक है तो ऐश्वर्या कहा है।

ओलंपिक में भी अकेले पहुंचे थे अभिषेक

कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं और फैंस इस बात को लंबे समय से नोटिस कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी अभिषेक बच्चन अकेले पहुंचे थे, जिसके बाद से ऐश्वर्या संग उनके रिश्ते की अफवाहों को और बल मिला था।