Bollywood: दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल से मुकेश अंबानी ने भी की मुलाकात

0
385
Bollywood दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल से मुकेश अंबानी ने भी की मुलाकात
Bollywood : दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल से मुकेश अंबानी ने भी की मुलाकात

Deepika-Ranveer baby Girl, (आज समाज) मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेबी गर्ल से मुलाकात करने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी पहुंचे। उन्हें एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर अपनी कार से देखा गया। दीपिका ने गत रविवार यानी 8 सितंबर को एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। तब से दीपिका और रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने के लिए उनके करीबी और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं।

बेबी गर्ल की पहली झलक का फैंस को बेसब्री से इंतजार

दीपिका और रणवीर ने शादी के करीब छह साल बाद अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। जैसे ही कपल ने बिटिया के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, बधाई देने वालों का तांता लग गया। कैटरीना कैफ लेकर अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा और परिणीति सहित तमाम सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और नन्ही परी को प्यार व आशीर्वाद दिया। दीपिका और रणवीर के घर नन्ही परी के आने से फैंस बेहद खुश हैं और अब उन्हें बेबी गर्ल की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।

गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद हुई है डिलीवरी

बता दें कि दीपिका की डिलीवरी गणेश चतुर्थी के पर्व से एक दिन बाद हुई है। इससे पहले मुकेश अंबानी ने अपने यहां गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन किया था। अंबानी के घर विराजे गणपति बप्पा के दर्शन के लिए तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका के पिता और ससुर ने भी अंबानियों के गणपति उत्सव में शिरकत की थी।

उसी शाम यानि शनिवार को दीपिका डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं और रविवार को खुशखबरी आ गई। पहले ऐसी खबरें थीं कि दीपिका की डिलीवरी 28 सितंबर को होगी। हालांकि, फैंस को गुड न्यूज पहले ही मिल गई। डिलीवरी से महज दो दिन पहले दीपिका पादुकोण पति व एक्टर रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं।