Bollywood Lady Superstar: श्रीदेवी की आज 61वीं बर्थ एनिवर्सरी है, बेटियां और फैंस कर रहे याद

0
102
Bollywood Lady Superstar: श्रीदेवी की आज 61वीं बर्थ एनिवर्सरी है, बेटियां और फैंस कर रहे याद
Bollywood Lady Superstar: श्रीदेवी की आज 61वीं बर्थ एनिवर्सरी है, बेटियां और फैंस कर रहे याद

Sridevi Birth Anniversary, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर रहीं श्रीदेवी की आज 61वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 13 अगस्त को 1963 को जन्मीं श्रीदेवी भले आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन परिवार के साथ ही फैंस भी उन्हें आज याद कर रहे हैं। बोनी कपूर व उनकी बेटी खुशी और जाह्नवी कपूर ने इस खास मौके पर  मां को याद किया है। इस मौके पर हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह श्रीदेवी का एक ‘आशिक’ उनसे अपनी मोहब्बत का इजहार करने गया पर चाहकर भी वह इजहार नहीं कर सका।

फिल्मी कहानी से कम नहीं एक्ट्रेस की लव स्टोरी

श्रीदेवी की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन पर अपनी ही सहेली के पति को चुराने का आरोप लगा था। मिथुन चक्रवर्ती और जितेंद्र सहित कई सितारों के साथ उनका नाम जुड़ा, लेकिन बोनी कपूर संग शादी कर श्रीदेवी ने सभी अफवाहों को विराम लगा दिया। पर क्या आप जानते हैं एक मेगास्टार श्रीदेवी के प्यार में इस कदर खो गया था कि वह चाहकर भी उनके सामने अपनी बात नहीं रख सका। लेकिन एक अपशकुन ने इस लव स्टोरी पर हमेशा के लिए ब्रेक लगा दिया।

श्रीदेवी पर फिदा थे मेगास्टार रजनीकांत

श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार थीं। इसी के साथ वह ऐसी एक्ट्रेस रहीं, जिन्होंने साउथ के साथ बॉलीवुड में भी कई फिल्मों के साथ फिल्ममेकर्स व एक्टर्स को अपनी ओर आकर्षित किया। वह एक्टर जिन्होंने अपने फिल्मी करियर के महज 10 सालों में ही 100 फिल्में पूरी कर ली, वो मेगास्टार श्रीदेवी पर फिदा हुआ थे। ये एक्टर और कोई नहीं रजनीकांत थे।

कई लोगों ने सुने होंगे दोस्ती के किस्से

रजनीकांत और श्रीदेवी की दोस्ती के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन क्या आप रजनीकांत की उस मोहब्बत को बारे में जानते हैं, जो कभी वो श्रीदेवी के लिए फील किया करते थे. उन्होंने अपनी बेइंतहा मोहब्बत को इजहार भी करना चाहा. लेकिन सफल नहीं हो सके. ऐसा क्या हुआ था इसका जिक्र फिल्ममेकर के बालाचंदर ने किया था।

एक्ट्रेस संग आन-स्क्रीन केमिस्ट्री विशेष रूप से रही मशहूर

रजनीकांत का नाम भी कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है, पर श्रीदेवी के साथ उनकी आॅन-स्क्रीन केमिस्ट्री विशेष रूप से मशहूर रही। दोनों ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ व हिंदी में 19 फिल्मों में एक साथ अभिनय किया। उनकी साथ में पहली फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ में थी, जहां 13 वर्षीय श्रीदेवी ने रजनीकांत की मां की भूमिका निभाई थी।

दोनों सुपरस्टार के बीच पुराना रिश्ता भी था

दोनों सुपरस्टार के बीच गहरी दोस्ती थी। रजनीकांत और श्रीदेवी के बीच पुराना रिश्ता भी था। दरअसल, रजनीकांत का श्रीदेवी की मां के साथ करीबी रिश्ता था। रजनीकांत, श्रीदेवी से उम्र में 13 साल बड़े थे और इसलिए उन्हें लेकर वह काफी प्रोटेक्टिव थे। समय के साथ, जैसे-जैसे वह साथ काम करते रहे, रजनीकांत के मन में उनके लिए भावनाएं विकसित हुईं और उन्हें प्यार हो गया।

घर जाकर शादी का प्रस्ताव रखने का फैसला किया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब श्रीदेवी 16 साल की थीं, तब रजनीकांत ंने श्रीदेवी की मां से उनसे शादी करने पर विचार के लिए कहा था। रजनीकांत श्रीदेवी से बहुत प्यार करते थे, पर उन्हें यह नहीं पता था कि श्रीदेवी उनके बारे में क्या सोचती थीं। एक इंटरव्यू में, के बालाचंदर ने खुलासा किया था कि रजनीकांत श्रीदेवी से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने एक बार उनके घर जाकर उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखने का फैसला किया था।

बालाचंदर ने बताया था कि एक बार गृह प्रवेश फंक्शन में रजनीकांत और के बालाचंदर, श्रीदेवी के घर पहुंचे थे। अचानक बिजली चली गई थी, जिसके बाद पूरा घर अंधेरे में डूब गया था। उस समय एक्टर को यह वाक्या अपशकुन जैसा लगने लगा। बिजली गुल होने से एक्टर इतने नाराज हुए कि वह बिना कुछ कहे ही वहां से चले गए। इस तरह से एक्टर का यह प्यार अधूरा रह गया, लेकिन उनकी दोस्ती जारी रही।