
आज समाज डिजिटल, (Bojpuri Cinema): भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ अपने लेटेस्ट गाने ‘लहंगा लहक जाई’ में ठुमके लगाकर धमाल मचा दिया है। उनका इस साल यह दूसरा धमाका है। ‘लहंगा लहक जाई’ में ठुमके लगाते पवन व सपना को काफी दर्शकों ने भी पसंद किया है। इसी कारण रिकॉर्डतोड़ ब्यूज के साथ यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर यह गाना दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
‘लहंगा लहक जाई’ को अब तक मिल चुके हैं इनते मिलियन ब्यूज

वीवाईआरएल भोजपुरी के चैनल पर रिलीज किए गए ‘लहंगा लहक जाई’ को एक दिन में ही रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिलने के कारण दर्शकों पर इसका खुमार चढ़ गया है। अब तक 5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में सपना और पवन अपने लटके-झटके से फैंस को दीवाना बना रहे हैं। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
जानिए गाने को किसने दी आवाज
पवन सिंह और शिल्पी राज ने ‘लहंगा लहक जाई’ को आवाज दी है। वहीं, धीरज बबुआन ने लिरिक्स लिखे हैं। साथ ही म्यूजिक प्रियांशु सिंह और डायरेक्टर दीपेश गोयल हैं। इसके अलावा गाने की कोरियोग्राफी अंकित थापा और अमित स्याल ने की है। फैंस वीडियो पर कमेंट करके गाने की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
पहले भी भोजपुरी गानों में नजर आ चुकी हैं सपना चौधरी
गौरतलब है कि सपना चौधरी इससे पहले भी भोजपुरी गानों में नजर आ चुकी हैं। सबसे पहले सपना ‘बैरी कंगना 2’ में नजर आई थीं, जिसे काफी पसंद किया गया था। वहीं, इसके बाद वह खेसारी लाल यादव के साथ हरियाणवी गाने पर थिरकती नजर आईं। खेसारी के साथ भी सपना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें –Actress Nia Sharma: कड़ाके की ठंड के बीच निया शर्मा ने कटआउट स्विमसूट से बढ़ाई गर्मी
यह भी पढ़ें – Pathaan Trailer Date: दीपिका-शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के ट्रेलर की रिलीज से उठा पर्दा, इन दिन दिखेगी झलक
Connect With Us: Twitter Facebook