Nuh News: नूंह में दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर मिला महिला का शव

0
90
Nuh News: नूंह में दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर मिला महिला का शव
Nuh News: नूंह में दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर मिला महिला का शव

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, चेहरा बुरी तरह से कुचला
Nuh News (आज समाज) नूंह: हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गत देर रात एक महिला का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। शव गांव देवला नगली के समीप पड़ा हुआ था। महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। जिस शव को पहचान पाना मुश्किल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉच्युर्री में रखवा दिया है।

घटना बीती रात 1 से 2 बजे के बीच की है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला का शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। इसलिए किसी व्यक्ति का चढ़ना आसान नहीं है। महिला की हत्या हुई या हादसा है, यह तो जांच का विषय है।

एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी खंगालेंगी की पुलिस

महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। जिसने हरे रंग का सूट व सलवार, सलेटी रंग की जर्सी पहने हुई हैं। दाएं हाथ पर राधा नाम लिखा हुआ है। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने कहा कि महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। हादसा कैसे हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। एक्सप्रेसवे पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। जिससे महिला की मौत के कारणों का पता लग सके।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन