Bodies of students in Yamuna canal : एक साथ गायब हुए छात्र -छात्रा के शव यमुना नहर में मिले

0
125
Bodies of students in Yamuna canal
Bodies of students in Yamuna canal
  • एक साथ गायब हुए थे दोनों , मोटरसाइकिल मिली थी नहर के किनारे

Aaj Samaj (आज समाज), Bodies of students in Yamuna canal,प्रवीण वालिया, करनाल, 16 सितंबर : जिले के अंतर्गत इंद्री कसबे से दो दिन पहले एक साथ गायब हुए छात्र और छात्रा के शव यमुना नहर में मिले हैं। गत दिवस लडक़े का शव मिल गया। लडक़ी का शव कुछ देर बाद मिला। दोनों के गायब होने के बाद लडक़े की मोटरसाइकिल नहर के किनारे मिली थी। दोनों एक कक्षा में पढ़ते थे। लडक़े के परिजनों ने लडक़ी के परिजनों पर लडक़े और लडक़ी की हत्या कर उनके शव नहर में फैंकने का आरोप लगाया है। लडक़ा कश्यप बिरादरी का था जब कि लडक़ी जाट समुदाय से थी।

जानकारी के अनुसार खुर्दवन की रहने वाली मोहिता तथा धनौरा जगीर का रहने वाला वंश एक कक्षा प्लस टू में अमर ज्योति स्कूल में पढ़ते थे। दोनों एक साथ घर से 13 सितंबर को गायब हो गए। बाद में उनकी मोटरसाइकिल नहर के किनारे मिली। वहीं पर लडक़ी और लडक़े की कथित रूप से चप्पल भी मिली। बाद में दोनों की तलाश शुरू हो गई। गत दिवस लडक़ा वंश का शव यमुना में मिल गया। उसके परिजनों ने लडक़ी के परिजनों पर लडक़े की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस इस मामले की गहनता से जाच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड के पीछे पुलिस ने आनर किलंग की संभावना से इनकार नहीं किया है। पुलिस इस मामले में गहनता से सत्यता की जांच मैं जुटी है।

यह भी पढ़े  : SDM Harshit Kumar : ऐच्छिक ग्रांट की राशि का चेक सौंपा

यह भी पढ़े  : Farmer Producer Group : किसान उत्पादक समूह से जुड़कर किसान उठाएं लाभ

Connect With Us: Twitter Facebook