BMW CE 04: स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ लॉन्‍च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर

0
112
BMW CE 04: स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ लॉन्‍च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर
BMW CE 04: स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ लॉन्‍च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर

नई दिल्‍ली, BMW CE 04: BMW Motorrad ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 को भारत में लॉन्च किया है। यह स्कूटर अपने आधुनिक तकनीक, स्टाइलिश डिज़ाइन और शानदार प्रदर्शन के कारण बाजार में धूम मचा रहा है।

इसकी कीमत और फीचर्स देख कर सबके होश उड़ गए है। तो आइये हम आपको इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में पूरी जानकारी देते है।

BMW CE 04 के फीचर्स

BMW CE 04 के फीचर्स की बात करे तो इसको स्टील डबल लूप फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। इसमें बड़ा एप्रन, फ्लैट बॉडी और विस्तृत बेंच जैसे सीट की डिजाइन है।

इस स्कूटर की लंबाई 2,285 Mm और चौड़ाई 855 Mm है। सीट की ऊँचाई 780 Mm है, जिसे 800 Mm तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 15 इंच के पहिये सामने और पीछे हैं।

परफॉर्मेंस

BMW CE 04 के परफॉर्मेंस की बात करे तो इसमें 15 KW इलेक्ट्रिक मोटर है जो 4,900 Rpm पर 41 एचपी की पीक पावर और 1,500 Rpm पर 61 Nm का टॉर्क देती है।

यह स्कूटर 0 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार 2.6 सेकंड में पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 120 Km/H है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 265 Mm डिस्क ब्रेक्स (फ्रंट और रियर) के साथ ABS सिस्टम है।

बैटरी और चार्जिंग

BMW CE 04 की बैटरी और चार्जिंग की बात करे तो इसमें 8.9 KWh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 130 Km की रेंज देती है।

यह बैटरी DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 0-100% चार्ज करने में 1 घंटा 40 मिनट लेती है। स्टैंडर्ड चार्जर के जरिए इसे पूरी तरह चार्ज करने में 4 घंटे से थोड़ा अधिक समय लगता है।

BMW CE 04 भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। इसकी आधुनिक फीचर्स, शानदार डिजाइन और हाई प्रदर्शन इसे एक विशेष स्कूटर बनाते हैं।

यदि आप एक आधुनिक और शक्तिशाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो BMW CE 04 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत भारत में 14.90 लाख रुपये है।

कनेक्टिविटी

BMW CE 04 के कनेक्टिविटी और नेविगेशन की बात करे तो इसमें 10.25 इंच का TFT डिस्प्ले है जो कनेक्टिविटी और नेविगेशन के लिए BMW Motorrad Connectivity के साथ आता है।

इसमें USB टाइप-सी चार्जर और स्मार्टफोन के लिए वेंटिलेटेड स्टोरेज स्पेस भी है इसके अलावा एक हेलमेट स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी है।

राइडिंग मोड्स

BMW CE 04 में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं: रोड, रेन और इको। इसमें डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS प्रो सिस्टम (ऑप्शनल) और ACS जैसी सुरक्षा फीचर्स भी शामिल हैं।

इसके फ्रंट में सिंगल ब्रिज टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में सिंगल साइडेड स्विंग आर्म के साथ डायरेक्ट हिंग्ड सस्पेंशन स्ट्रट है।