Kheda Watan Punjab Diyan : खेड़ा वतन पंजाब दियां के ब्लॉक स्तरीय खेल 3 से शुरू होंगे

0
87
खेड़ा वतन पंजाब दियां के ब्लॉक स्तरीय खेल 3 से शुरू होंगे
खेड़ा वतन पंजाब दियां के ब्लॉक स्तरीय खेल 3 से शुरू होंगे
 3 से 5 सितंबर तक भवानीगढ़ और सुनाम ब्लॉक में खेल प्रतियोगिताएं होंगी 
Kheda Watan Punjab Diyan (आज समाज)संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर से खेड़ा वतन पंजाब दियां के तीसरे सीजन की शुरुआत की है, जिसके तहत 3 सितंबर से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं।  यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जितिंदर जोरवाल ने बताया कि 3 सितंबर से 5 सितंबर तक ब्लॉक भवानीगढ़ और ब्लॉक सुनाम ऊधम सिंह वाला के विभिन्न स्कूलों और खेल स्टेडियमों में 7 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
 उन्होंने कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं में इन दोनों ब्लॉकों के लगभग 5 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे और इन खेलों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने पिछले दो वर्षों में खेड़ा वतन पंजाब दियां के तहत ब्लॉक स्तरीय, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया है।
सीरीज के तहत तीसरे सीजन में जोशो खरोश के साथ राज्य के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.  उन्होंने जिला संगरूर के खेल प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अलग-अलग जगहों पर करवाए जा रहे इन खेल मुकाबलों में जरूर हिस्सा लें।