Blackheads: नाक पर ब्लैकहेड्स से है परेशान तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है

0
71
Blackheads:

Blackheads: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और दमकती रहे। त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या चेहरे की रौनक कम कर सकती है। जैसे की डल स्किन, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स आदि। इन्हीं समस्याओं में शामिल है ब्लैकहेड्स की समस्या, जिसमें नाक पर काले धब्बे नजर आने लगते हैं। कई लोग मानते हैं कि नाक पर काले धब्बे हमेशा ब्लैकहेड्स ही होते हैं। लेकिन क्या यह सच है? कई बार यह सेबेशिय फिलामेंट की समस्या का कारण भी हो सकते हैं। तो आइए इस लेख में विस्तार से समझें :-

जानें क्या है सेबेशिय फिलामेंट की समस्या

सेबेशिय फिलामेंट त्वचा पर मौजूद पतले धागे होते है, जो त्वचा मे नमी बनाए रखते हैं। यह ऑयल ग्लैंड से त्वचा में ऑयल भेजते रहते हैं, जिससे त्वचा में नमी बनी रहे। यह त्वचा के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं, साथ ही इन्हें पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। यह त्वचा पर प्राकृतिक तरीके से निकलते हैं, इसलिए इन्हें केवल रिमूव किया जा सकता है।

जानें ब्लैकहेट्स और सेबेशिय फिलामेंट में क्या अंतर है

ब्लैकहेट्स और सेबेशिय फिलामेंट में आसानी से अंतर पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी नाक पर उंगली से छूकर देखना है। अगर आपको खुरदरा महसूस होता है, तो ब्लैकहेट्स हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन स्मूद हैं लेकिन इसके बावजूद आपको नाक पर काले धब्बे दिख रहे हैं, तो यह सेबेशिय फिलामेंट हो सकते हैं।

सेबेशिय फिलामेंट से कैसे डील करें-

एक्सफोटिएशन जरूरी

अपनी स्किन को डेली माइल्ड क्लींजर से क्लीन करें। इसके साथ ही सप्ताह में दो बार एक्सफोटिए जरूर करें। इससे स्किन सेल्स की अच्छे से सफाई होगी और आपकी सेबेशिय फिलामेंट की समस्या भी कम होगी।

फेस मास्क इस्तेमाल करें

सेबेशिय फिलामेंट से डील करने के लिए आप क्ले मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे का ऑयल कंट्रोल रहेगा। साथ ही आपको ओवर ऑयल प्रड्यूज होने की समस्या नहीं होगी।

एक्सपर्ट से सलाह लें

कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट चुनते समय एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। क्योंकि कोई गतल प्रोडक्ट चुनने पर आपको साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

ब्लैकहेट्स से कैसे डील करें

ब्लैकहेट्स की समस्या चेहरे पर धूल-मिट्टी जमने के कारण हो सकती है। अगर आपको ब्लैकहेट्स हैं, तो चेहरे की क्लींजिंग रोज करें।