Black Underarms: अगर आप भी हैं काले अंडरआर्म्स से परेशान तो ये खबर आपके काम की है

0
86
Black Underarms

Black Underarms: ज्यादा परफ्यूम का इस्तेमाल करने से अक्सर अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाती है। वहीं बढ़ती गर्मी के मौसम में आर्मपिट से पसीना आने लगता है और इसी वजह से बदबू भी आने लगती है। इस बदबू को मिटाने और आर्मपिट की काली त्वचा को साफ करने के लिए आप बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह घर में मौजूद चीजें आजमा सकती हैं।

तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं कैसे घरेलू चीजों की मदद से अंडरअर्म्स्की त्वचा का रखा जा सकता है ख्याल। साथ ही, बताएंगे इन घरेलू चीजों की मदद से मिलने वाले फायदों के बारे में-

नींबू, बेसन

बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
नींबू को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?
नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाने में सहायता करता है।
यह त्वचा के कालेपन को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।
स्किन पर मौजूद डार्क स्पॉट्स और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।

अंडरआर्म्स की त्वचा को साफ करने का उपाय

सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और नींबू का रस मिला लें।
इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
ब्रश की मदद से अंडरआर्म्स के कालेपन पर इस स्क्रब को लगा लें।
5 मिनट तक इसे हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
15 मिनट तक इसे ही अंडरआर्म्स पर लगा रहने दें।
कॉटन और पानी की मदद से अंडरआर्म्स को साफ कर लें।
इस नुस्खे को आप हफ्ते में 3 बार तक गर्दन पर आजमा सकती हैं।
पहली ही बार में काले पड़े अंडरआर्म्स आपको साफ नजर आने लगेंगे।