कहा, ट्रंप ने हथकड़ी लगाकर भारतीयों को वापस भेजने पर जवाब दें प्रधानमंत्री
Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़। गत दिनों अमेरिका से निष्कासित किए गए भारतीय युवाओं को हथकड़ी लगाकर वापस भेजे जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। पहले जहां विपक्षी पार्टियों ने अमेरिका के राष्टÑपति के रवैये की आलोचना की थी वहीं अब किसान संगठन भी इसके विरोध में उतर रहे हैं। इसी के चलते पंजाब में जालंधर के व्यस्त प्रेस क्लब चौक में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल द्वारा केंद्र सरकार और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान भारी गिनती में किसान इकट्ठा हुए। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि भारत में बेरोजगारी बढ़ रही है। युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। जिसके चलते बच्चों ने विदेश का रुख करना शुरू किया। इस पर केंद्र ने ध्यान नहीं दिया। इसका फायदा पंजाब में बैठे गैर कानूनी ट्रैवल एजेंटों ने उठाया और शरीफ लोगों ने लुभाना शुरू कर दिया और ऐसा बहुत दिनों से चल रहा है।
हथकड़ियां पहनाकर वापस भेजना गलत
किसान नेता राजेवाल ने कहा कि अब जब अमेरिका ने अवैध रूप से विदेश गए भारतीयों को देश भेजना शुरू किया तो नेता तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हमारी चिंता है कि भारतीयों को हथकडÞियां पहनाकर ऐसे भेजना गलत था। 40 घंटों तक ऐसा किया गया, ये इंसानियत नहीं है। अमेरिका सरकार द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार बिल्कुल अपमानजनक था। इसलिए आज हमें राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाने के लिए पहुंच हैं। बलबीर सिंह राजेवाल ने आगे कहा कि अभी तो और हमारे लोग आएंगे।
भारत सरकार इस बात पर क्यों नहीं कुछ बोलती कि पकड़े गए भारतीयों को वहां पर भारतीय एंबेसी के जरिए भेजा जाए। जिसके बाद वहां से उन्हें वापस लाने अरेंजमेंट किया जाए। अमृतसर जैसे बॉर्डर एरिया में पर अमेरिका का जहाज लैंड होना ही बड़ी बात थी। दिल्ली चुनाव पर बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हमारे लिए सब एक जैसे ही हैं। फिर चाहे वो आम आदमी पार्टी है या फिर बीजेपी। दोनों पहले शराब पिलाते हैं और फिर लोगों की वोटें खरीदते है। आम आदमी पार्टी का दिल्ली चुनाव में ऐसा हाल सिर्फ उसकी करनी वजह से हुआ है।
ये भी पढ़ें : Punjab News : विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं : डॉ. रवजोत सिंह
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब विधानसभा हुई कागज रहित: संधवां