Himachal News : भाजयुमो 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगा मशाल यात्रा : अजय चौहान  

0
132
भाजयुमो 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगा मशाल यात्रा
भाजयुमो 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगा मशाल यात्रा
Himachal News(आज समाज), शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में मशाल यात्रा निकलेगा। प्रदेश युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता एवं अधिवक्ता तथा कारगिल विजय दिवस के प्रदेश संयोजक अजय चौहान ने बताया कि इस दिवस को भाजपा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं और यह दिवस पूरे देश के लिए बहुत गर्व का दिन है।
चौहान ने बताया कि लगभग 3 महीने तक चले भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है और भारतीय जनता युवा मोर्चा इसको राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश और मंडल स्तर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
अजय चौहान ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश भी प्रत्येक विधानसभा में मशाल रैलियों का आयोजन करेगा, क्योंकि यह कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ है तो 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक 25 घंटे तक विजय दीप किसी प्रमुख स्थान या स्मारक पर प्रज्वल्लित रहेगा।