Haryana Assembly Election Result : कालका से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा की शानदार जीत

0
24
Haryana Assembly Election Result : कालका से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा की शानदार जीत
Haryana Assembly Election Result : कालका से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा की शानदार जीत

कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को हराया

Haryana Assembly Election Result (आज समाज), चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही शक्ति रानी शर्मा ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत भी कर दी है।

शुरू से ही लोकप्रिय उम्मीदवार थीं शक्ति रानी शर्मा

भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं शक्तिरानी शर्मा शुरू से ही लोगों की लोकप्रिय उम्मीदवार बन गई थी। अपने मिलनसार व्यक्तित्व के चलते शक्तिरानी शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान ही लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। लोग उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हुए और जहां भी वो गई लोगों का जनसमूह उनके लिए उमड़ पड़ा।

पुत्र और पति ने संभाला चुनाव प्रचार का जिम्मा

शक्ति रानी शर्मा के चुनाव प्रचार की कमान उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विनोद शर्मा और पुत्र कार्तिकेय शर्मा सांसद राज्यसभा ने संभाली। इन दोनों ने भी अपने शानदार व्यक्तित्व की छाप कालका की जनता पर छोड़ी। पं. विनोद शर्मा और कार्तिकेय शर्मा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनका क्षेत्र जो अभी तक उपेक्षा का शिकार है में विकास की बयार आएगी। जिसके चलते कालका की जनता ने शक्तिरानी शर्मा पर विश्वास जताते हुए उनको शानदार जीत का तोहफा दिया।

राजनीति में नई नहीं हैं शक्तिरानी शर्मा

शक्तिरानी शर्मा जहां एक ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं जिसका राजनीति से पुराना नाता है वहीं वे वर्तमान में अंबाला नगर निगम की मेयर भी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अंबाला नगर निगम में व्यापक सुधार किए और लोगों की परेशानियों को हल करने के लिए लगातार उनकी सेवा में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Result : शुरुआती रूझान में कांग्रेस-भाजपा में कड़ा मुकाबला

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Result Live : क्या कांग्रेस की होगी वापसी या भाजपा फिर से बनाएगी सरकार