Haryana Assembly Result: गुरुग्राम की बाहशाहपुर विधानसभा सीट से 60612 वोट से जीते भाजपा के राव नरबीर

0
6
गुरुग्राम की बाहशाहपुर विधानसभा सीट से 60612 वोट से जीते भाजपा के राव नरबीर
Haryana Assembly Result: गुरुग्राम की बाहशाहपुर विधानसभा सीट से 60612 वोट से जीते भाजपा के राव नरबीर

तोशाम से श्रुति चौधरी ने चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को हराया
Gurugram News: (आज समाज) गुरुग्राम: हरियाणा की विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। हार-जीत का खेल जारी है। इसी कड़ी में गुरुग्राम से भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है। गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट भाजपा के राव नरबीर सिंह 60612 वोटों से जीत दर्ज की हैं। वहीं भिवानी की तोशाम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी चौधरी चुनाव जीत गई हैं। श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी को 14000 वोट से पराजित किया। भिवानी सीट से भाजपा के घनश्याम दास सर्राफ ने भी चुनाव जीत चुके है। घनश्याम सर्राफ चौथी बार विधायक चुने गए। वहीं कैथल के कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा की कमलेश ढांडा को हराया। कैथल की पूंडरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा ने 2197 वोटों से जीत दर्ज कर ली है, उन्हें कुल 42805 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी सतबीर दूसरे नंबर पर तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे।

यह भी पढ़ें :  Haryana Assembly Election Result : कालका से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा की शानदार जीत