जिले भर में चला भाजपा का जन संपर्क अभियान

0
317
जिले भर में चला भाजपा का जन संपर्क अभियान
जिले भर में चला भाजपा का जन संपर्क अभियान
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। प्रधानमंत्री मोदी ने आठ साल के अपने जन सेवा काल में मां भारती के गौरव को विश्व में बढ़ाया। आज पूरा विश्व भारत की और आशा भरी नजरों से देखा है। पर्यावरण संरक्षण में कार्बन उत्सर्जन कटौती भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध में भारत ने अपनी बढ़ती हैसियत का आभास दुनिया को कराया हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत अपने ही देश के ही नही अपितु अन्य देशों के छात्रों को  निकाल लाए। कुछ दिन पहले अफगानिस्तान से सभी भारतीयों के साथ साथ गुरु ग्रंथ साहिब को भी सुरक्षित निकला। 2015 में यमन से भी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला। ये सब मोदी कुशल नेतृत्व का परिणाम हैं।

मोदी के द्वारा चलाई जा रही जन हित की योजनाओं का जिक्र किया

ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य चलाए जा रहे सेवा के आठ साल संपर्क अभियान तहत बूथ नंबर 151 पर जन संपर्क अभियान चलाते हुऐ कहे। डॉ. अर्चना ने इस अवसर पर बुक लेट का वितरण किया, जिसमें मोदी के द्वारा चलाई जा रही जन हित की योजनाओं का जिक्र किया, ताकि आम जन उन योजनाओं का लाभ ले सके। डा अर्चना ने कहा प्रधान मंत्री मोदी ने आठ साल में अंतोदय के सिद्धांत को धरातल पर उतरा, जन धन योजन, उज्जवला योजना, प्रधान मंत्री बीमायोजना, जीवनज्योति बीमा योजना ब आयुष्मान योजना सब अंतोदय की योजना है, ताकि गरीब आदमी का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा सके।

 

 

जिले भर में चला भाजपा का जन संपर्क अभियान
जिले भर में चला भाजपा का जन संपर्क अभियान

डॉ. अर्चना ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में देश सुरक्षित

डॉ. अर्चना ने बताया स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू कर किसान के हित में बहुत बड़ा काम किया है। डॉ. अर्चना ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मोदी लंबे समय तक देश की सेवा करे ताकि देश विश्व गुरु बन सके। डॉ. अर्चना ने प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिला वासियों को बधाई वी शुभकामनाएं दी। जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने बताया पूरे जिले में सेवा के आठ साल सौ से संपर्क अभियान चलाया गया। सभी मंडल के बूथों पर संपर्क आभियान चलाया गया, जिसमें बुक लेट बांटी गई व जनहित की योजनाओं के प्रति जागृत किया गया।