Himachal News : भाजपा का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू

0
62
भाजपा का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू
भाजपा का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू
Himachal News (आज समाज)शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आज से शुरू हो चुका है। देश के पर्यावरण एवं भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी द्वारा चलाए गए इस अभियान में हिमाचल प्रदेश भाजपा 15 अगस्त तक यह पौधरोपण अभियान चलाएगी। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाए जाएं।
इस प्रकार राज्य में 8000 स्थानों पर 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा है प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है जो निरंतर इस अभियान की समीक्षा करेगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कई वर्षों से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाती आ रही है। इसी कड़ी में 15 अगस्त, 2024 को हिमाचल भाजपा हर मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में चारों संसदीय क्षेत्रों में टीम का गठन किया गया है जो इस अभियान का संचालन करेगी।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र नीति और सामाजिक उत्थान के विषयों को निरंतर साथ लेकर चलती है। इसी कड़ी में कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम किया गया और रक्षाबंधन पर सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।