होली की शाम को घर के बाहर गली में खड़े था सुरेंद्र कुमार
Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में होली की शाम को घर के बाहर गली में खड़े भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मंडल अध्यक्ष पर 3 गोलियां चलाई गई, जिसमें से 2 गोलिया उन्हें लगी। गोली गांव के ही मन्नू ने चलाई। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

प्राप्त जानकारी अनुसार गांव जवाहरा में होली के दिन नंबरदार व भाजपा के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गली में मौजूद था। इस दौरान गांव के ही रहने वाले मन्नू ने उन पर फायरिंग कर दी। सुरेंद्र के एक गोली गली में ही लग गई थी। इसके बाद वह जान बचाने के लिए दुकान की ओर भागे।

इसी दौरान आरोपी ने दूसरी गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया। फिर उसने दुकान में जाकर मारी है। वहां मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र ने आरोपी मन्नू की बुआ के नाम हुई जमीन की खरीदारी की थी। आरोपी इसके खिलाफ था।

सुरेंद्र से रंजिश रखे हुए था मन्नू

आरोपी सुरेंद्र को चेतावनी दी थी कि जमीन पर कदम न रखे। इसके बाद भी सुरेंद्र ने जमीन की जुताई कर दी। सुरेंद्र के इस काम से आरोपी मन्नू गुस्से में था, और सुरेंद्र से रंजिश रखे हुए था। उसने होली का मौका देखा और बीती रात गोलियां मारकर सुरेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद से आरोपी मन्नू गांव से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है। सुरेंद्र की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुआ था सुरेंद्र

बता दें कि सुरेंद्र पहले इनेलो से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। जनवरी 2021 में गांव जवाहरा के रहने वाले नंबरदार सुरेंद्र को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। 42 वर्षीय सुरेंद्र की जॉइंट फैमिली है। उनका एक भाई विदेश में है।

घर में माता-पिता हैं, जहां सुरेंद्र के भाई की पत्नी और बच्चे भी साथ रहते हैं। सुरेंद्र के 3 बच्चे हैं। 2 लड़की और एक लड़का। सुरेंद्र खेतीबाड़ी कर गुजारा करते थे। हाल में ही भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष की नई सूची में उन्हें मुडलाना मंडल अध्यक्ष बनाया गया था।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज बारिश का यलो अलर्ट