Haryana Assembly Result : जींद से भाजपा के कृष्ण लाल मिड्ढा ने जीत दर्ज की

0
18
जींद से भाजपा के कृष्ण लाल मिड्ढा ने जीत दर्ज की
Haryana Assembly Result: जींद से भाजपा के कृष्ण लाल मिड्ढा ने जीत दर्ज की

Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा में सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जींद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा ने जीत दर्ज की है। जींद विधानसभा सीट पर 14 राउंड की मतगणना हुई, 14वें राउंड में 68570 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता रहे जिन्हें 52365 वोट मिले। जुलाना से विनेश फोगाट 5231 वोटों से आगे चल रही हैं। सफीदों सीट से बीजेपी के राजकुमार गौतम को 9223 वोटों से आगे चल रहे हैं। उचाना से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 4079 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। वहीं नरवाना से भाजपा के कृष्ण कुमार 2519 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Assembly Elections: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती शुरू