Shimla News : भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया

0
44
भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया
भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया
अभियान 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर चलाया जाएगा 
 
Shimla News (आज समाज)शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर से किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर, सोशल मीडिया प्रभारी सुशील राठौर, राजेश घई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश और प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं देश में गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने लगता है तो देश और प्रदेश के नागरिकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश और प्रदेश के सभी लोगो में देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा। देश के समस्त राज्यों से लेकर जिले स्तर पर स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। तिरंगा अभियान से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाती है।
बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि भाजपा 8000 बूथों पर 4 लाख भारत के झंडे लगाने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगा। 14 अगस्त को भाजपा प्रदेशभर में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसमें देश की युवा पीढ़ी को देश के विभाजन की गाथा से अवगत करवाया जायेगा।