Rohtak News: विधानसभा चुनाव को लेकर रोहतक में भाजपा का मंथन जारी

0
59
विधानसभा चुनाव को लेकर रोहतक में भाजपा का मंथन जारी
विधानसभा चुनाव को लेकर रोहतक में भाजपा का मंथन जारी

Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन जारी है। जिसको लेकर रोहतक में भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक बुलाई गई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संयोजक चौ.कुलदीप बिश्नोई, सह संयोजक राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार व सह संयोजक एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता और पूर्व मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहे। रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मंगल कमल में बैठक आयोजित की गई है।