Haryana Assembly Election: भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में लगा रहें पूरा जोर : महिपाल ढांडा

0
91
कार्यकर्ताओं से मिलते महिपाल ढांडा।
कार्यकर्ताओं से मिलते महिपाल ढांडा।

भाजपा ने बिना भेदभाव कराएं विकास कार्य
Panipat News (आज समाज) पानीपत: पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने रविवार को सौंधापुर में कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा कार्यकर्ता एक जगह बैठकर चुनाव प्रचार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा कि सौंधापुर के लोगों का उनको समर्थन मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बार भाजपा की जीत तय है। शनिवार को आयोजित हुई मोदी की जन आशीर्वाद रैली के बाद विपक्ष के पास बोलने को कुछ नहीं रहा। प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जिसने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएं हैं।

कांग्रेस ने हमेशा लोगों के साथ धोखा किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों के साथ धोखा किया है। इसलिए लोगों का मन कांग्रेस से उठ गया है, तभी हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार ने 10 सालों में अनेकों विकास कार्य करवाएं हैं और वह प्रदेश की जनता को विश्वास दिलवाते हैं कि तीसरी बार भाजपा की सरकार आने के बाद भी विकास कार्य ऐसे ही होते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल, रामसिंह सैनी, बनारसी दास, रविंद्र, तरूण पांचाल, नरेश कालीरमण, धर्मबीर, पवन सैनी, मनजीत नांदल, दिलावर ढिल्लो, विनोद सरपंच, अमित, मुकेश भोलू, प्रवीण पहलवान, सन्नी, सतपाल, राजबीर व बंटी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Derabassi News: 10 वर्षीय एक मासूम बच्ची की चप्पल के साथ बेरहम पिटाई करते हुए एक व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया वायरल