Faridabad Crime News: टेबल लगाने को लेकर हुई बहस में भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

0
10
टेबल लगाने को लेकर हुई बहस में भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली
Faridabad Crime News: टेबल लगाने को लेकर हुई बहस में भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

जिले में इस तरीके की कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विपुल गोयल
Faridabad Crime News (आज समाज) फरीदाबाद: चुनावी रंजिश के चलते फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। गोली युवक की पीठ में लगी। गोली के लगने से घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता को उपचार के लिए अस्पताज में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स ने युवक की पीठ से गोली को निकाल दिया है। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर वासी रजनीश पोलिंग बूथ के बाहर टेबल लगा रहा था। तभी उनके पास कुछ युवक आए। ऐसा कहा जा रहा है कि वे युवक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता थे।

इस दौरान टेबल लगाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। उनमें से ही एक युवक ने बंदूक से गोली चला दी। गोली रजनीश पीठ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य बूथों पर मौजूद लोग भी वहां आ गए। इसी बीच आरोपी युवक वहां से भाग गए। घायल रजनीश को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है।

विपुल गोयल ने जाना रजनीश का हाल

घटना की सूचना मिलते ही फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक विपुल गोयल रजनीश का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके विरोधी हार से बौखला गए है। इसलिए इस तरह की ओच्छी राजनीति पर उतर आए है। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने यह घिनौना काम किया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ता चाहे बीजेपी पार्टी का हो या कोई भी हो कानून सबके लिए बराबर। विपुल गोयल ने कहा कि जिले में इस तरीके की कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए भी विपुल गोयल ने कहा कि अभी सरकार बनना तय नहीं हुआ उससे पहले ही इस तरीके का माहौल है आगे क्या होगा।

टेबल लगाने को लेकर हुई बहस

वहीं अस्पताल में पहुंचे पुलिस अधिकारी एसीपी विवेक कुंडू ने बताया की परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी युवक को गोली लगने की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में टेबल को लगाने को लेकर बहस हुई थी, इसके बाद बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली थी।

यह भी पढ़ें :  Jammu-Kashmir: पुंछ में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद