Himachal News : भाजपा जल्द चलाएगी सदस्यता अभियान : डॉ. राजीव बिंदल

0
59
भाजपा जल्द चलाएगी सदस्यता अभियान : डॉ. राजीव बिंदल
भाजपा जल्द चलाएगी सदस्यता अभियान : डॉ. राजीव बिंदल
Himachal News (आज समाज)मंडी। हिमाचल प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सुंदरनगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लांच किया गया है और यह नंबर 1 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगा।

हर बूथ पर 200 सदस्य बनाएगी भाजपा

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान चलेगा। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने प्रदेश कार्यशाला में जानकारी दी‌ कि सदस्यता अभियान को 1 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर पीएम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लांच किया जाएगा। 2 सितंबर को प्रदेश स्तरीय अभियान शिमला से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष बिंदल द्वारा लांच किया जाएगा। 3 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर और 4 सितंबर को मंडल स्तर पर यह अभियान शुरू होगा।