Rohtak News: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा आज रोहतक में जारी करेंगी घोषणा पत्र

0
179
Rohtak News: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा आज रोहतक में जारी करेंगी घोषणा पत्र
Rohtak News: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा आज रोहतक में जारी करेंगी घोषणा पत्र

सीएम नायब सैनी करेंगे घोषणा पत्र का विमोचन
(आज समाज) रोहतक: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। सभी पार्टियों के नेताओं द्वारा अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर प्रचार किया जा रहा है। वहीं भाजपा की ओर से खुद सीएम नायब सैनी चुनाव प्रचार की डोर संभाले हुए है।

इसी कड़ी में आज रोहतक में हरियाणा भाजपा द्वारा निकाय चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। घोषणा पत्र का विमोचन सीएम नायब सैनी रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय मंगल कमल से करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व संगठन के अन्य नेता व सदस्य मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस जारी कर चुकी घोषणा पत्र

कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है और अब चर्चा है कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में क्या वायदे करने जा रही है। ऐसे कौन से स्थानीय मुद्दे है, जिनको भाजपा ने संकल्प पत्र में रखा है। साथ ही प्रदेश के भी कई मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल करने की बात कही जा रही है, जो चर्चा का विषय बने हुए है।

कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाना भाजपा का लक्ष्य

कांग्रेस के गढ़ से संकल्प पत्र जारी कर भाजपा जीत की नींव रखना चाहती है। रोहतक की चारों विधानसभाओं से कांग्रेस के विधायक हैं। रोहतक लोकसभा से भी कांग्रेस का सांसद है। लोकसभा व विधानसभा हारने के बाद यहां से मेयर की सीट निकालना भाजपा के लिए रोहतक की राजनीति में स्वयं को जिंदा रखने का प्रयास है।

ये भी पढ़ें : America Deported Indians : निर्वासित भारतीयों का विमान अमेरिका से पहुंचा दिल्ली