Punjab BJP News : नए सिरे से पंजाब में रणनीति बनाएगी भाजपा

0
140
नए सिरे से पंजाब में रणनीति बनाएगी भाजपा
नए सिरे से पंजाब में रणनीति बनाएगी भाजपा

Punjab BJP News (आज समाज) लुधियाना। लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए और प्रदेश की राजनीति में मजबूती हासिल करने के लिए भाजपा नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। संभव है कि भाजपा मिशन 2027 की रूपरेखा अभी से तैयार करके प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश करेगी। ध्यान रहे कि इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा अकेले मैदान में उतरी थी। हालांकि उसे इस चुनाव में कोई भी सीट हासिल नहीं हुई लेकिन उसने अपने वोट बैंक में इजाफा किया है।

जिससे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ व अन्य भाजपा नेता उपलब्धी के रूप में देख रहे हैं। अब एक बार फिर से भाजपा कार्यकारिणी की मीटिंग 12 जुलाई को लुधियाना में होगी। मीटिंग भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की प्रधानगी में होगी। वहीं, हाईकमान की तरफ से भूपेश यादव भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे। मीटिंग में पार्टी द्वारा आगे आने वाले विधानसभा उप चुनावों से लेकर से संगठन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। पंजाब भाजपा को भले ही इस बार लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं मिली है। लेकिन यह चुनाव भाजपा के लिए काफी बढ़िया रहा है। पार्टी वोट शेयरिंग के मामले में राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी की वोट शेयर करीब 19 फीसदी रहा है। जबकि इससे आगे सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का है। दोनों को ही 26.50 फीसदी के करीब रहा है।