Punjab News Update : पंजाब में भाजपा को करना होगा जीत का इंतजार

0
168
पंजाब में भाजपा को करना होगा जीत का इंतजार
पंजाब में भाजपा को करना होगा जीत का इंतजार

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : जालंधर पश्चिम उपचुनाव के नतीजे गत दिवस आ गए। इसमें आप को जीत मिली, जबकि भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। इससे एक बार फिर से यह तय हो गया कि भाजपा को प्रदेश में अपने बूते पर पहली जीत दर्ज करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में लंबे समय तक शिअद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ती रही है।

किसान आंदोलन के दौरान यह गठबंधन टूट गया। जिसके बाद विधानसभा चुनाव व उसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी को अकेले चुनाव लड़ना पड़ा। यह भाजपा के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। प्रदेश में सुनील जाखड़ के नेतृत्व में लड़े लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट पर विजय हासिल नहीं हुई। हालांकि पहली बार चुनाव लड़ते हुए पार्टी अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज करने में कामयाब रही।

उसके बाद भाजपा की उम्मीद जालंधर पश्चिमी उपचुनाव जीतने पर थी। यहां से लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को लीड हासिल हुई थी लेकिन विधानसभा उपचुनाव के नतीजे उसके उल्ट साबित हुए और आप ने एकतरफा जीत हासिल की। जिसके बाद अब भाजपा को प्रदेश में अपनी पहली जीत के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगाद्ध

लोगों का फैसला स्वीकार : जाखड़

जालंधर लोकसभा चुनावों की सुनील जाखड़ ने लोगों के फतवे को स्वीकार किया है। सुनील जाखड़ ने कहा कि जालंधर के लोगों का फतवा सिर माथे पर है। जालंधर के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताया है। अब सीएम मान को वे वादे पूरे करने चाहिए, जो उन्होंने चुनावों में किए थे। अब जब जालंधर का परिणाम उनके हक में आया है तो सरकार को सारे पंजाब में विकास के अधूरे कामों को पूरा करना चाहिए। इसके साथ ही आस है कि सीएम मान बेलगाम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।

लोकसभा चुनाव के विपरीत रहा वोट गणित

लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर थी। इस उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट है। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी।