Kurukshetra News: व्यापारियों को चोर बताने वाली भाजपा आज वोट के लिए गिडगिड़ा रही : अशोक अरोड़ा

0
6
व्यापारियों को चोर बताने वाली भाजपा आज वोट के लिए गिडगिड़ा रही : अशोक अरोड़ा
Kurukshetra News: व्यापारियों को चोर बताने वाली भाजपा आज वोट के लिए गिडगिड़ा रही : अशोक अरोड़ा

कहा- भाजपा का लोकतंत्र मे नहीं लठ मंत्र में विश्वास
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने नई अनाज मंडी में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों को चोर बताने वाली भाजपा आज उनके वोट लेने के लिए गिडगिडा रही है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों और किसानों के रिश्ते खराब करने का काम किया और व्यापारियों की कमीशन तक खत्म कर दी। आज प्रदेश का व्यापारी सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही हैं, हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों की सभी उचित मांगे पूरी की जाएंगी और व्यापारियों सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। नई अनाज मंडी में पहुंचने पर व्यापारियों ने अरोड़ा का स्वागत किया और उन्हे भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।

कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान

इससे पूर्व अशोक अरोड़ा के निवास स्थान पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी तथा भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख अमन अत्रि ने अपने समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वहीं वार्ड दो की पार्षद गीता रानी धर्मपत्नी बलबीर बाजीगर ने भी अपने समर्थकों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इन सभी को थानेसर के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया और कहा कि पार्टी में इन्हे पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कुशासन से हर वर्ग दुखी है। उन्होने लोगों से अपील की कि वे चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।

यह भी पढ़ें : Haryana Elections: कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को रिकार्ड मतों से जिताने की तैयारी में मतदाता

यह भी पढ़ें : PM Modi In Maharashtra: कांग्रेस को चला रहे अर्बन नक्सल, टुकड़े-टुकड़े गैंग

यह भी पढ़ें : Amit Shah In Jharkhand: गृह मंत्री का प्रहार, हेमंत सोरेन सरकार को बताया देश में सबसे भ्रष्ट सरकार