Haryana Assembly Election: कांग्रेस की लिस्ट के इंतजार में भाजपा

0
171
कांग्रेस की लिस्ट के इंतजार में भाजपा
कांग्रेस की लिस्ट के इंतजार में भाजपा

टिकट कटने पर नेता बागी होंगे, पार्टी बदलने की संभावनाएं अधिक
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा अभी तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी नहीं कर पाई है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा था कि पार्टी एक-दो दिन में लिस्ट जारी कर देगी। 3 दिन बीत जाने के बाद भी उम्मीदवारों पर कोई फैसला नहीं हो पाया। आज फिर भाजपा नेताओं की दिल्ली में मीटिंग बुलाई गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा, कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार कर रही है। भाजपा का मानना है कि टिकट कटने के बाद नेताओं में भगदड़ मचेगी। इससे उनकी पार्टी बदलने की संभावनाएं सबसे ज्यादा है। ऐसा एक दिन पहले देखने को भी मिला है। जजपा के बागी विधायक देवेंद्र बबली की पहले कांग्रेस में जाने की संभावना थी। जैसे ही कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने से इनकार किया तो वह भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद ही भाजपा उम्मीदवार घोषित कर सकती है। वहीं सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के नेताओं के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने सलाह दी कि बिना होमवर्क किए लिस्ट जारी न की जाए। इसी वजह से आज दोबारा मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में सभी लेवल पर पूरा होमवर्क करने के बाद ही केंद्रीय नेतृत्व अपनी मुहर लगाएगा। इसके बाद संभावना है कि बुधवार को पार्टी एक साथ जंबो लिस्ट जारी कर दे।

एक दिन पहले 3 बड़े नेता हुए शामिल

सोमवार को पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने भाजपा जॉइन की। दिल्ली में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। उनके साथ जेल अधीक्षक पद से इस्तीफा देने वाले सुनील सांगवान और जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना ने भी पार्टी जॉइन की। बबली ने रविवार रात को जजपा से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि देवेंद्र बबली ने उनसे मुलाकात की थी, लेकिन उन्हें टिकट के लिए मना कर दिया गया। उनका फीडबैक ठीक नहीं था। बबली लगातार कहते रहे हैं कि मई महीने में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने सिरसा से जीती कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा की मदद की थी। वहीं सरपंच एसोसिएशन ने भी बबली को कांग्रेस में शामिल करने पर विरोध की चेतावनी दी थी।

पूर्व सांसद का चुनाव लड़ने से इनकार

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के बाद पूर्व सांसद संजय भाटिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। संजय भाटिया ने भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी बिप्लब देब को फोन कर इसकी जानकारी दी। करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया ने पानीपत शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है साथ ही उन्होंने विधायक प्रमोद विज के नाम की सिफारिश की है। हरियाणा की सियासत के कुछ जानकारों का कहना है कि बड़े नेताओं का इस तरह से चुनाव लड़ने से मना करना कई और शंकाओं को जन्म देता है।

जजपा में इन 18 नामों पर सहमति की चर्चा

हरियाणा इखढ की टिकट के लिए अभी तक जिन नामों पर सहमति की चर्चा है, उनमें लोहारू से जेपी दलाल, अंबाला कैंट से अनिल विज, पंचकूला से कुलभूषण गोयल, तोशाम से श्रुति चौधरी, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, आदमपुर से भव्य बिश्नोई, पलवल से दीपक मंगला, बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद से विपुल गोयल, सोहना से डॉ संजय सिंह, महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा, जींद से कृष्ण मिड्?डा, कैथल से लीलाराम गुर्जर, जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर, थानेसर से सुभाष सुधा, पानीपत (ग्रामीण) से महिपाल ढांडा, कोटली से आरती राव और बादली से ओम प्रकाश धनखड़ के नाम शामिल हैं। इनके अलावा नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु की सीट भी रामकुमार गौतम के आने से बदल सकती है।