Delhi News Update : आप विधायकों को खरीदने के प्रयास में भाजपा : संजय सिंह

0
165
Delhi News Update : आप विधायकों को खरीदने के प्रयास में भाजपा : संजय सिंह
Delhi News Update : आप विधायकों को खरीदने के प्रयास में भाजपा : संजय सिंह

कहा, चुनाव परिणाम आने से पहले ही भाजपा ने आप नेताओं को दिया बड़ा प्रलोभन

Delhi News Update (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को हो चुका है। अब इसके परिणाम कल यानी आठ फरवरी को सामने आ जाएंगे। हालांकि मतदान के तुरंत बाद दिल्ली विधानसभा के जो एग्जिट पोल सामने आए थे उनमें स्पष्ट रूप से दिल्ली में इस बार लंबे समय बाद भजापा की वापसी दिखाई जा रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की तरफ से उनके कई विधायकों को चुनाव परिणाम से पहले ही खरीदने की कोशिश की जा रही है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उनके विधायकों को भाजपा में शामिल होने की पेशकश की जा रही है। इसके लिए उन्हें मंत्री पद व 15 करोड़ रुपए देने का वादा किया जा रहा है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारे विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने पैसे का आॅफर दिया है। हमारे सात विधायकों को 15 करोड़ का आॅफर दिया दिया है। भाजपा ने काउंटिंग से पहले हार मान ली है।

आप सुप्रीमों ने भी सर्वे को नकारा

इस बार के सर्वे को नकारते हुए आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सभी सर्वे फर्जी हैं। केजरीवाल ने कहा कि सर्वे बता रहे हैं कि भाजपा को 55 सीट के करीब मिल रही हैं। यदि यह सही है तो फिर भाजपा के लोग आप नेताओं को फोन करके लालच क्यों दे रहे हैं।

2 घंटे में 16 नेताओं से किया संपर्क

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मात्र दो घंटे में ही उनकी पार्टी के 16 लोगों को आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का प्रलोभन दिया गया है। उन्हें मंत्री पद व मोटी रकम का भी प्रलोभन दिया जा रहा है। उम्मीदवारों से कहा जा रहा है कि आप छोड़ कर भाजपा में आ जाओ। मंत्री बना देंगे और 15-15 करोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather : दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, बारिश की संभावना नहीं