Himachal Political News : भाजपा ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश की : प्रतिभा सिंह 

0
149
भाजपा ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश की : प्रतिभा सिंह 
भाजपा ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश की : प्रतिभा सिंह 
Himachal Political News (आज समाज) शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने ओर प्रदेश पर अनावश्यक विधानसभा उप चुनाव थोपने के लिये भाजपा पूरी तरह दोषी है। इसके लिए उसे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां विरासत में मिली

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली है। इस दौरान डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली पूर्व भाजपा सरकार केंद्र से कोई भी विशेष आर्थिक सहायता लेने में पूरी तरह नाकाम रही।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस व महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान राशि जारी कर अपनी गारंटी को पूरा किया है। सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है और इससे कभी भी पीछे नही हटेगी।