Haryana Assembly Result: भाजपा ने 50 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस 65 से 34 पर खिसकी

0
17
Congress again wins all three seats of Mewat

5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों मतगणना जारी है। एक बार फिर एग्जिट पोल के आंकड़ों की पोल खुलती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कहीं गई थी। सुबह शुरू हुई मतगणना में कांगे्रस को 65 सीटों पर बढ़त मिल रही थी दो दोपहर तक घटकर 34 पर आ गई। हरियाणा में हुए इस बड़े उलटफेर हर कोई हैरान है। करीब 13 एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी। लेकिन मतगणना के दिन सभी 13 एग्जिट पोल की हवा निकल गई। अगर विधानसभा सीट के हिसाब से बात करें तो कैथल सीट से आदित्य सुरजेवाला 9898 वोटों से आगे चल रहे हैं। रेवाड़ी सीट से बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद कांग्रेस कैंडिडेट चिरंजीव राव पीछे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 16,080 वोट मिले हैं। भाजपा कैंडिडेट लक्ष्मण यादव 2057 वोटों से आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट पर अब तक 9 राउंड की गिनती हुई है। यहां पूर्व रेसलर विनेश फोगाट 4449 वोटों से आगे हो गई हैं। नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद 28973 वोटों से आगे हैं।

कांग्रेस ने सुबह-सुबह झूठ की दुकान खोली थी: अनिल विज

वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि ट्रेंड हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में हैं। कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। जो अभी रिपोर्ट आ रही है, कुछ सीटों पर मार्जिन काफी कम है। सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि काउंटिंग का एक दौर होता है। हम आश्वस्त हैं कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। हम 60 सीटें जीतेंगे। अनिल विज ने सुबह रुझान में कांग्रेस की बढ़त पर कहा कि उन्होंने सुबह-सुबह झूठ की दुकान खोली थी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमने जो लोगों की सेवा की है, उससे एकतरफा सरकार बना रहे हैं। कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है और हम सेवा के लिए काम करते हैं।

यह भी पढ़ें : Assembly Elections: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती शुरू