BJP State President Nayab Saini : पानीपत में मन की बात कार्यक्रम की भव्यता और जनसमूह को देख गदगद हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी

0
118
BJP State President Nayab Saini
Aaj Samaj (आज समाज),BJP State President Nayab Saini,पानीपत : भारतीय जनता पार्टी के जीटी रोड कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 110वां मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर यह कार्यक्रम सुना। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को युवा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट सुभाष सैनी के घर तक ले जाया गया और जलपान के बाद मोटरसाइकिल रैली की अगुवाई में ही भाजपा जिला कार्यालय (जीटी रोड) तक लाया गया। इस रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलविन्द्र आर्य ने किया।
रैली के दौरान सभी वर्गों का उत्साह देखते ही बनता था और रैली के आरंभ और समापन तक मुख्य अतिथि पर फूलों की वर्षा होती रही। भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, भाजपा वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया, शहरी विधायक प्रमोद विज, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी उमेश शर्मा, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, भाजपा नेता संजय छौक्कर, गजेंद्र सलूजा, विजय जैन, देवेन्द्र दत्ता, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, पूर्व मेयर अवनीत कौर और जिला के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंच संचालन जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम और भारत माता की जय के साथ हुआ।