Punjab CM News : कंगना के बेबुनियाद बयानों पर लगाम लगाए भाजपा : मान

0
86
कंगना के बेबुनियाद बयानों पर लगाम लगाए भाजपा : मान
कंगना के बेबुनियाद बयानों पर लगाम लगाए भाजपा : मान

Punjab CM News (आज समाज) मोहाली : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा से मांग की है कि वह अपनी सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत जैसे अपने विवादास्पद सांसदों को नियंत्रित करे जो अपने बयानों से देश का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंगना मंडी क्षेत्र के लोगों की भलाई पर ध्यान देने के बजाय अपने बेबुनियाद बयानों से पंजाबियों की भावनाओं को आहत कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा को ऐसे नेताओं को नियंत्रित करना चाहिए क्योंकि केवल यह बयान देने से कि यह सांसदों के निजी विचार हैं, भगवा पार्टी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक विभिन्न विभागों में 44,667 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत केवल योग्यता के आधार पर की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे युवाओं में राज्य सरकार के लिए काम करने का विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण वे विदेश जाने के बजाय यहां सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और एनएचएआई को पंजाब की उपजाऊ भूमि की तुलना अन्य राज्यों से करना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, लेकिन मामला केवल भूमि के उचित मूल्य का है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह केंद्र सरकार को जमीनी हकीकत से पहले ही अवगत करा चुके हैं और राज्य में भूमि अधिग्रहण का काम सुचारू रूप से चल रहा है।