कहा, महिलाओं को 2500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर कब देगी सरकार
Delhi News Update (आज समाज), नई दिल्ली। इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता में आने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने खूब वादे किए। दिल्ली की जनता ने भी सभी के वादों को नकारते हुए भाजपा पर विश्वास किया और उसे सत्ता में लाई। अब जबकि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन चुकी है तो विपक्षी पार्टियां भाजपा को जनता से किए वादे पूरे करने का दवाब डाल रही हैं।
इसी के चलते दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि क्यों भाजपा चुनाव से पहले किए जनता से किए गए वादों पर विचार नही कर रही। दिल्ली की आधी आबादी महिलाओं को 2500 रुपये देने के नाम पर धोखा करने के बाद भी भाजपा की दिल्ली सरकार ने 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की कोई घोषणा नही की जबकि होली दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा भी जुमला साबित होता नजर आ रहा है क्योंकि इस पर भी मुख्यमंत्री का कोई बयान सामने नही आया है।
8 मार्च तक आने थे महिलाओं के खाते में रुपए
यादव ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने प्रत्येक महिला के खाते में 2500 रुपये जमा करने के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च तक के वादे को भी पूरा नही किया और नेहरू स्टेडियम में एक घोषणा की है कि महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए मात्र एक कमेटी की घोषणा की। देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो वादे किए थे, उनकी घोषणा करते हुए कहा भाजपा नेताओं ने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है, जिसकी सरकार बनने और 5 दिवसीय विधानसभा सत्र पूरा होने के बावजूद कोई घोषणा नही हुई।
विकसित दिल्ली की बात करने वाली भाजपा की मुख्यमंत्री शायद कोई निर्णय लेने में स्वतंत्र नही है, यही कारण है कि अभी तक महिलाओं को राहत देने वाली रसोई गैस सिलेंडर की 500 रुपये कीमत निर्धारित करने और होली दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की का वादा अधर में पड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : आनंद विहार अग्निकांड में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
ये भी पढ़ें : Delhi Budget Session : दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 24-28 मार्च तक