Delhi News : यमुना की स्वच्छता पर ध्यान दे भाजपा : कांग्रेस

0
95
Delhi News : यमुना की स्वच्छता पर ध्यान दे भाजपा : कांग्रेस
Delhi News : यमुना की स्वच्छता पर ध्यान दे भाजपा : कांग्रेस

कहा, यमुना में सामान्य से 6400 गुणा दूषित पानी पाया जाना चिंताजनक

Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो अहम वादे किए थे उनमें से एक था यमुना को स्वच्छ करना। हालांकि आम आदमी पार्टी ने भी दोनों बार सत्ता में आने से पहले यही वादा दिल्ली की जनता से किया था। लेकिन इस बार भाजपा में आने वाले तीन साल में यमुना को स्वच्छ करने का वादा किया तो जनता ने उसके वादे पर विश्वास जताते हुए उसे सत्ता की कमान थमा दी। अब जबकि भाजपा दिल्ली में शासन चला रही है तो कांग्रेस ने उसे उसका वादा याद दिलाते हुए यमुना के पानी को स्वच्छ करने की बात कही है।

8 जगह के सैंपल की रिपोर्ट

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने यमुना में लगातार घुलते जहर पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार को यमुना के प्रदूषित जहरीले जल की स्वच्छता और गुणवत्ता पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए क्योंकि एनजीटी के निदेर्शानुसार दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी यमुना के जल की क्वालिटी चेक की मासिक रिपोर्ट में उजागर हुआ है कि तय मानकों अनुसार 8 जगह के सैंपल की रिपोर्ट में यमुना के पानी में 6400 गुणा दूषित जल पाया गया है। यह रिपोर्ट केजरीवाल शासन के दौरान भी आती थी। यमुना सफाई और भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा पिछले 1 महीने से जनता से किए वायदों को दरकिनार करके दिल्ली वालों के साथ धोखा देने का काम कर रही है।

लोगों की सेहत के लिए हानिकारक

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यमुना का पानी दिल्ली के लिए चिंताजनक है। यमुना की यह स्थिति लगातार लम्बे समय से असंशोधित सीवेज और इंडस्ट्रियल वेस्ट घुलने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री और मंत्री भी आम आदमी पार्टी की भांति यमुना में सर्वेक्षण के नाम पर फोटो खिंचवाने का काम कर रहे है, कार्य योजना को कार्यान्वित करने में संवेदनशीलता अभी तक कहीं दिखाई नही दी। यादव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से दिल्ली को जल संकट झेलना पड़ रहा है और गर्मियों में आधी से ज्यादा दिल्ली में हाहाकार मचता था। यादव ने भाजपा सरकार से कहा कि दिल्ली वालां को जल संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए भाजपा सरकार को समय रहते कार्य योजना बनानी होगी।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : भाजपा पार्षदों ने तोड़ा मेयर का माइक

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : मामूली विवाद में युवक को चाकुओं से गोदा