Himachal News : भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी किया

0
161
भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी किया
भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी किया
आगामी दिनों में भाजपा चलाएगी कई सामाजिक कार्यक्रम : डॉ. बिंदल 
 
Himachal News (आज समाज)शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि 26 जुलाई को भाजपा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय दिवस मनाएगी और वीर सैनिकों को, बलिदानियों को, नमन करेगी। भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक भाजपा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाएगी, जिसमें हर पोलिंग बूथ पर 50 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार 7990 पोलिंग बूथों पर कुल 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा।
डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक स्वर से यह निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स से मुक्ति के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त 30 अगस्त तक “ड्रग्स से मुक्ति जन जागरण अभियान” का पहला चरण होगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा 17, 18 व 19 अगस्त को रक्षा बंधन के पावन दिवस पर सामजिक समरसता दिवस मनाएगी।