BJP OBC Morcha State President Karandev Kamboj : पौधारोपण भी एक यज्ञ है :  कांबोज

0
119
BJP OBC Morcha State President Karandev Kamboj
BJP OBC Morcha State President Karandev Kamboj

Aaj Samaj (आज समाज), BJP OBC Morcha State President Karandev Kamboj, पानीपत : पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि जैसे हम अपने हर खुशी के मौके पर अपने घर यज्ञ करते हैं, वैसे ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि खुशी के मौके पर पौधा जरूर लगाना चाहिए। कांबोज आज सेक्टर 24 में वैदिक परिवार, पानीपत द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हम सबने ऑक्सीजन के लिए लोगों को इधर उधर भागते, परेशान होते देखा है। उसके बाद तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना हमारा कर्तव्य बन जाता है।

  • हर व्यक्ति जन्म दिन पर एक पेड़ अवश्य लगाए: कांबोज
  • वैदिक परिवार पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य कर रहा है: अर्चना गुप्ता

पेड़ जितने ज्यादा होंगे उतना ही मानव का जीवन खुशहाल होगा

कांबोज ने कहा कि पौधारोपण भी एक यज्ञ के बराबर ही है। जैसे यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है उसी प्रकार पौधे भी पर्यावरण की रक्षा करते हैं। उन्होंने वैदिक परिवार के इस अभियान की प्रशंसा की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक परिवार द्वारा जो भी यज्ञ एवं पौधारोपण के कार्यक्रम किए जाते हैं वे सब सराहनीय हैं। प्रत्येक व्यक्ति को इन कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए और सहयोग करना चाहिए। डा. अर्चना ने कहा कि पेड़ जितने ज्यादा होंगे उतना ही मानव का जीवन खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि हम केवल पेड़ लगाकर ही न भूल जाएं अपितु उसको पूरा बड़ा वृक्ष बनाकर ही दम लें।

अतिथियों का माल्यार्पण करके और पौधा भेंट कर स्वागत किया

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रांत प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने कहा कि वे वैदिक परिवार के हर कार्यक्रम के साक्षी रहे हैं, वह चाहे बड़े बड़े 101 कुंडीय यज्ञ हों या हर वर्ष पौधारोपण के कार्यक्रम या स्कूलों में छात्रों के लिए संस्कारशाला का आयोजन हो, सभी कार्यक्रम वर्तमान समय की मांग हैं और समाज को ऐसे कार्यक्रम देने के लिए मैं वैदिक परिवार के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करता हूं। इससे पहले वैदिक परिवार के अध्यक्ष, पानीपत के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. पवन बंसल ने अतिथियों का माल्यार्पण करके और पौधा भेंट कर स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर वैदिक परिवार के सचिव एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. राजबीर आर्य, भाजपा सदस्यता अभियान के प्रांत प्रमुख गजेंद्र सलूजा, राजीव सचदेवा, अशोक अरोड़ा, दलबीर आर्य, सेक्टर 24 प्रधान कंवल सहारण,सेक्टर 24 चेयरमैन शिव कुमार, सांई बाबा मंदिर प्रधान सतनारायण कंसल, गंगा राम स्वामी, बिट्टू प्रजापति, सुरेश जिंदल, राजेंद्र गर्ग, सतीश सैनी, प्रदीप गर्ग, सुरेश सैनी, सुरेंद्र ठकराल, अशोक मल्होत्रा, राम गोयल, विजय गुलाटी, विनोद बंसल आदि उपस्थित रहे।