BJP Membership Drive : दिवाली के बाद शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 45 लाख का लक्ष्य

0
3
BJP Membership Drive : दिवाली के बाद शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 45 लाख का लक्ष्य
BJP Membership Drive : दिवाली के बाद शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 45 लाख का लक्ष्य
  • हरियाणा की जीत से दूसरे राज्यों में भी जोश

BJP Membership Drive | अजीत मेंदोला । नई दिल्ली। हरियाणा चुनाव जीतने के बाद प्रदेश बीजेपी का पूरा फोकस अब सदस्यता अभियान पर रहेगा। 45 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दिवाली के बाद पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। जीत से उत्साहित बीजेपी उम्मीद कर रही है कि महीने भर में लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बना लिए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा और जम्मू कश्मीर में पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू नहीं किया था। बाकी पूरे देश में पार्टी का सदस्यता अभियान समाप्ति की ओर है। साथ ही सक्रिय सदस्यता का अभियान भी चल रहा है। पार्टी की कोशिश है कि नवंबर के आखिर तक सभी चुनावी प्रक्रियाएं पूरी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाए। नए साल में अध्यक्ष के चुनाव की भी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

बीजेपी ने 2 सितंबर से अपना सदस्यता अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली सदस्यता ली। उसके बाद अलग अलग राज्यों में अभियान शुरू हुआ। 2015 में बीजेपी ने दस करोड़ सदस्य बना विश्व रिकॉर्ड बनाया था। डिजिटल के चलते अनुमान है 2024 यह संख्या 15 करोड़ पार कर लेगी।

लोकसभा चुनाव के चलते पार्टी का चुनावी अभियान देरी से शुरू हुआ। लोकसभा चुनाव के परिणामों का कुछ राज्यों पर असर पड़ा। तय समय पर निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। इनमें एक राजस्थान भी था। हालांकि पार्टी ने सीमा बढ़ा दी। हरियाणा में मिली जीत ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया।निष्क्रिय हो चुके कार्यकर्ता फिर से सक्रिय हो गए।

अब जो रिपोर्ट आ रही पार्टी नया रिकार्ड बना सकती। हरियाणा की जीत से उत्साहित पार्टी नेता भी जोश में हैं। हरियाणा के सदस्यता अभियान को लेकर यहां प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया के साथ प्रदेश के प्रमुख नेताओं की एक बैठक यहां हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत कई नेता शामिल हुए प्रभारी पूनिया ने बातचीत में बताया कि प्रदेश इकाई को जिम्मेदारी दे दी गई है वह दिवाली बाद अपना काम शुरू कर देगी। जीत से नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। प्रदेश में लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनेंगे।

यह भी पढ़ें : National News : President Draupadi Murmu की तीन देशों की यात्रा ने भारत-अफ्रीका संबंधों में नए मानदंड स्थापित किए

यह भी पढ़ें : Delhi Pollution : हवा में जहर, दिल्ली पे कहर, कौन जिम्मेदार ?