Haryana Assembly Result: भाजपा ने 47 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस 35 पर आगे

0
14
भाजपा ने 47 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस 35 पर आगे
Haryana Assembly Result: भाजपा ने 47 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस 35 पर आगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुआ बड़ा उलट फेर
Chandigarh News (आज समाज): हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस को मिल रहे बहुमत के आंकड़े में भारी गिरावट आई है। अब कांग्रेस मात्र 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा ने एक बार फिर से वापसी करते हुए बहुमत के आंकडेÞ से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस ने सुबह शुरू हुई मतगणना के समय 65 सीटों पर बढ़त बना ली थी। लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर पर नहीं रहा सकी। वहीं जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे चल रही हैं। तोशाम से श्रुति चौधरी 3785 वोटों से आगे चल रही हैं। कैथल विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला पिछड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : Assembly Elections: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती शुरू