Delhi Political News : एग्जिट पोल से गदगद हुए भाजपा नेता

0
88
Delhi Political News : एग्जिट पोल से गदगद हुए भाजपा नेता
Delhi Political News : एग्जिट पोल से गदगद हुए भाजपा नेता

यह मोदी लहर, दिल्ली की जनता विकास चाहती है : रमेश बिधूड़ी

Delhi Political News (आज समाज), नई दिल्ली। बुधवार को संपन्न हुए मतदान के बाद कई मीडिया हाउस के एग्जिट पोल सामने आए। इन एग्जिट पोल में ज्यादातर ने भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिखाया है। इन एग्जिट पोल के सामने आते ही जहां भाजपा नेता गदगद दिखाई दिए वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं में मायूसी नजर आई। भाजपा के खुश होने का यह भी कारण है क्योंकि पिछले दोनों विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल में जिस पार्टी को बहुमत मिलता दिखाया गया उसी पार्टी को बहुमत मिला।

एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी कहते हैं, यह मोदी लहर है। दिल्ली की जनता विकास चाहती है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बाकी हिस्सों में विकास हुआ है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और हमारे नेताओं के मार्गदर्शन और रणनीति ने फल दिया है। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

हमने दिल्ली के लिए काम किया : सुशील गुप्ता

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि यह हमारा चौथा चुनाव है और हर बार एग्जिट पोल में आप को दिल्ली में सरकार नहीं बनाते दिखाया गया। लेकिन हमने दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है और हम सरकार बनाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों पर कतारें हैं।

मुझे विश्वास है कि हम दिल्ली में 60: मतदान का आंकड़ा पार कर लेंगे। एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, एग्जिट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं। हम फैसले का इंतजार करेंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi Exit Poll : दिल्ली में भाजपा का 27 साल का सूखा खत्म होने के आसार