Himachal CM : भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : सुक्खू

0
79
भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : सुक्खू
भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : सुक्खू
Himachal CM (आज समाज),देहरा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में धार, भटेहड़, मसरूर, धंगड़, बिलासपुर, सकरी, लोअर सुनेहत, सुनेहत, दयाल, धजाग तथा हार में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी और अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया और नुक्कड़ सभाओं में भाग लिया।
भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की लत लग गई है। जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं लेकिन भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि पहले जयराम ठाकुर चार जून को हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते रहे लेकिन उनकी ये बात झूठी साबित हुई है और अब भाजपा की सरकार बनने की नई-नई तारीख देकर जनता के बीच अपना मज़ाक़ बनवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक होशियार सिंह देहरा की जनता को बताएं कि उन्होंने विधायक पद से इस्तीफ़ा क्यों दिया और अब दोबारा विधायक बनने के लिए उप चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और होशियार सिंह यह उप चुनाव जनता पर थोपा है।