Haryana Assembly Election: इंद्री से भाजपा नेता सुरेंद्र उड़ाना ने पार्टी को कहा अलविदा

0
168
इंद्री से भाजपा नेता सुरेंद्र उड़ाना ने पार्टी को कहा अलविदा
इंद्री से भाजपा नेता सुरेंद्र उड़ाना ने पार्टी को कहा अलविदा

Karnal News (आज समाज) करनाल: करनाल जिले की इंद्री विधानसभा में भाजपा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले पूर्व विधायक कर्णदेव कांबोज ने पार्टी को इस्तीफा देते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया, और अब भाजपा के युवा नेता व प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर सुरेंद्र उड़ाना ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है। सुरेंद्र ने अपना इस्तीफा देते हुए सोशल मीडिया पर भाजपा से अलविदा कहते हुए इनेलो-बसपा गठबंधन को समर्थन दिया। वहीं अब चर्चा चल रही है कि इनेलो-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ने का आॅफर मिला है, और वे जल्द ही गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर उनकी घोषणा हो सकती है।

सरेंद्र उड़ाना ओबीसी वर्ग से एक उभरता हुआ चेहरा

सुरेंद्र उड़ाना ने भाजपा में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं और पार्टी में ओबीसी वर्ग से एक युवा और उभरते हुए नेता के रूप में जाने जाते थे। बीते दिनों ने इंद्री में उन्होंने शक्ति प्रदर्शन कर हजारों कार्यकर्ताओं के सामने भाजपा से टिकट की दावेदारी भी ठोकी थी। इतना ही नहीं कुछ माह पहले इंद्री में एक बड़ी रैली का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए थे।