पंजाब मुख्यमंत्री आवास पर चुनाव आयोग की छापेमारी के बाद आप नेताओं ने उठाए सवाल

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर छापे से संबंधित बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। आप सांसद और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इस घटना आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा लगातार पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। यह उसी साजिश का हिस्सा है।

मलविंदर कंग ने कहा कि दिल्ली चुनाव की घोषणा होने के बाद करीब पिछले एक महीने से भाजपा लगातार पंजाबियों को निशाना बना रही है। कभी उसे पंजाब की गाड़ियों से दिक्कत होती है तों कभी सिखों और पंजाब के लोगों से। भाजपा नेताओं का बयान पंजाबियों के प्रति उसके नफरत को दशार्ता है। कंग ने कहा कि यह सब चुनाव आयोग के के कारण हो रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का गुलाम बन चुका है।

वह पंजाब के मुख्यमंत्री के यहां बेवजह छापे मारती है, लेकिन परवेश वर्मा के पैसे बांटने पर चुप है, जबकि वर्मा की तरफ से लगातार नई दिल्ली विधानसभा में पैसे, जूते और कपड़े बांटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग को उसपर कारवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की है। इसके लिए पंजाब के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। दिल्ली के लोग भी ऐसी घटिया राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे। 5 फरवरी को लोग भारतीय जनता पार्टी को इसका जवाब देंगे।

मान ने भी साधा भाजपा पर निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में अपना प्रचार अभियान तेज करते हुए कोंडली, रोहतास नगर और गोकलपुर में तीन रोड शो किए और बदरपुर में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। प्रचार अभियान में मान ने पारदर्शी शासन, विकास और जवाबदेही के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता का जिक्र किया और विरोधी पार्टियों की राजनीति को उजागर किया।

कोंडली में बोलते हुए, सीएम मान ने आम आदमी पार्टी को गलत तरीके से निशाना बनाते हुए भाजपा द्वारा किए गए घोर उल्लंघनों को नजरअंदाज करने के लिए चुनाव आयोग की निंदा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता बेशर्मी से पैसे, जैकेट, जूते और साड़ियां बांट रहे हैं, फिर भी चुनाव आयोग ने दिल्ली में मेरे आवास कपूरथला हाउस पर छापा मारा। पर उन्हें कुछ नहीं मिला क्योंकि हम पैसे नहीं बांटते, प्यार बांटते हैं और इसी प्यार से हम जीतते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Political News : इस विस चुनाव में आप की हार तय : कांग्रेस

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : कांग्रेस और आप भ्रष्टाचार के प्रतीक : पीएम