आप पंजाब अध्यक्ष ने जालंधर ग्रेनेड हमले का राजनीतिकरण करने के लिए आप ने की भाजपा की आलोचना
Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। जालंधर में पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले की वारदात की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह वारदात मंदभागी है और प्रदेश सरकार को हर एक नागरिक की सुरक्षा का पूरा ध्यान है। अरोड़ा ने कहा कि यह अफसोस जनक है कि भाजपा नेता इस वारदात का राजनीतिकरण करने में लगे हैं। अमन अरोड़ा ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कड़ी आलोचना की है।
भाजपा नेता के आरोप निराधार
अरोड़ा ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ जाखड़ द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों को गैर-जिम्मेदाराना और राजनीति से प्रेरित बताया। अरोड़ा ने मामले की जांच में पंजाब पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमले के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दो अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और शुरुआती जांच में पता चला कि हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर था। अरोड़ा ने कहा कि पुलिस की यह अनुकरणीय कार्रवाई पंजाब की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
पंजाब को बदनाम कर रहे भाजपा नेता
उन्होंने सुनील जाखड़ पर राज्य में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का झूठा आरोप लगाकर पंजाब सरकार को जानबूझकर बदनाम करने आरोप लगाया। अरोड़ा ने कहा, यह शर्मनाक है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करने के बजाय जाखड़ ने तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए निराधार प्रचार करना चुना। आप नेता ने पंजाब में अशांति पैदा करने के लिए ऐसी घटनाओं का राजनीतिकरण करने के भाजपा के पैटर्न को भी उजागर किया। उन्होंने जाखड़ की मंशा पर सवाल उठाया और भाजपा पर पंजाब की प्रतिष्ठा को बार-बार धूमिल का आरोप लगाया। अरोड़ा ने कहा, भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे पंजाब के लोगों के साथ हैं या उनके खिलाफ। राज्य को लगातार बदनाम करना पंजाब के प्रति उनके गलत रवैया को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब सरकार हर गांव में बनाएगी खेल मैदान
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : कबाड़ गाड़ियों को मॉडिफाई करने वाला गिरोह पकड़ा