Karnal News: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल: मोहनलाल बडौली

0
126
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल: मोहनलाल बडौली
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल: मोहनलाल बडौली

Karnal News (आज समाज) करनाल: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली करनाल में भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उनका जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा शीघ्र ही मंडल प्रवास योजना शुरू की जाएगी। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ गरीबों तक पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक सेवक की भांति काम करता है। आने वाले समय में हरियाणा में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। इनेलो और बसपा के गठबंधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में जो भी लोग आएंगे उनका स्वागत है, सभी जनता के पास जाएंगे। लेकिन जनता को जिसकी नीतियां अच्छी लगेगी जनता उसे ही आशीर्वाद देगी। भाजपा ने पिछले साढ़े नौ सालों में जनता की सेवा की है और गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। भाजपा में पहले जानकारी नहीं होती कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। इसका निर्णय हाई कमान करता है। नीट परीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा। भाजपा सरकार ने सर्वाधिक युवाओं को रोजगार दिया है। जहां तक महंगाई की बात है तो उस पर नियंत्रण के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।