Delhi Congress News : भाजपा ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : देवेन्द्र यादव

0
56
Delhi Congress News : भाजपा ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : देवेन्द्र यादव
Delhi Congress News : भाजपा ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : देवेन्द्र यादव

कहा, भाजपा नेता ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे तो आम जनता का क्या होगा

Delhi Congress News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली कांगे्रस ने राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकार और सीएम रेखा गुप्ता पर एक बार फिर से तंज कसते हुए कहा है कि उन्होंने दिल्ली की जनता से किया कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक लोगों से किए गए एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार ने निश्चित रूप से यह सुनिश्चित किया है कि भाजपा नेताओं के जीवन को दिल्ली पुलिस के साथ उच्च स्तर की सुरक्षा देकर सुरक्षित करे। भाजपा अध्यक्ष वरिंद्र सचदेवा को सुरक्षा प्रदान करने का मतलब है कि भाजपा नेता अपने को सुरक्षित महसूस नही करते। इसलिए भाजपा अध्यक्ष को वाई श्रेणी की सुरक्षा की जगह जैड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

राजधानी में लगातार बढ़ रही अपराध की वारदात

देवेंद्र यादव ने कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार अपने नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जगह राजधानी में बढ़ते अपराधों, अराजकता, हत्याओं, डकैती, झपटमारी की घटनाओं को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करें, जिसमें अभी तक पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि क्या कारण हैं कि पहलगाम हमले के बाद गृहमंत्रालय देशवासियों की सुरक्षा की जगह अपने नेताओं की सुरक्षा चाक चौबंद करने में लगी है, जबकि आज पूरा देश आतंकवाद से लोगों को बचाने में की बात कर रहा है।

आज दिल्ली की जनता भय में जी रही

यादव ने कहा कि जब राजधानी दिल्ली में भाजपा नेताओं ही अपने आप को सुरक्षित नहीं समझते हैं जिससे साबित होता है कि दिल्ली और देश की जनता सुरक्षित हाथों में नही है। यही कारण है कि भारत सरकार अपने नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी है, उन्हें देश की जनता की सुरक्षा की चिंता नही है।

रोहिणी में हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह बहुत चैंकाने वाला और दुखद है कि रोहिणी सेक्टर-17 की 800 झुग्गियां आग लगने से पूरी तरह स्वाहा हो गई वहीं दो बच्चियां की इसमें जान चली गई और एक युवा झुलस कर घायल है। रोहिणी की झुग्गियों में आग लगने से 8000 गरीब लोगों के सर से छत छिन गई भाजपा सरकार द्वारा इनकी बेबसी और बबार्दी के लिए कोई इंतजाम नही करना पूरी तरह धोखा देना है। क्योंकि चुनाव के वक्त वोट की राजनीति करते हुए भाजपा नेताओं ने झुग्गियों में जाकर वहां हजारों सुविधाएं देने की बातें की थी।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : अब पंजाब में अधिकारी रहेंगे 24 घंटे उपलब्ध