Delhi News : भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को दिया धोखा : कांग्रेस

0
103
Delhi News : भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को दिया धोखा : कांग्रेस
Delhi News : भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को दिया धोखा : कांग्रेस

मात्र 10 प्रतिशत महिलाओं को ही किया योजना में शामिल : देवेंद्र यादव

Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने गत दिनों यह स्पष्ट कर दिया कि महिला समृद्धि योजना के तहत किन महिलाओं शामिल किया गया है और उनको किस तरह से इसके लिए आवेदन करना होगा। हालांकि चुनाव के दौरान हर पार्टी ने यह वादा किया था कि हर महिला को प्रति माह रुपए मिलेंगे। अब भाजपा द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर दोनों दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

ये बोले दिल्ली कांग्रेस प्रभारी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाकर बराबर की हिस्सेदारी और देश की तरक्की में महिलाओं भागीदारी सुनिश्चित करना कांग्रेस का संकल्प है, जिसका प्रमाण देश को महिला प्रधानमंत्री और महिला राष्ट्रपति देकर महिलाओं के सम्मान और समृद्धि की एक मिसाल पूरे विश्व में कायम की।

भाजपा सिर्फ औपचारिकता पूरी कर रही 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की आधी आबादी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इंतजार था कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनके लिए 2500 रुपये मासिक देने की घोषणा करेंगी लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया। भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए महिलाओं के फार्म भर रहे हैं जिससे सामने आया है कि 2.5 लाख से अधिक आय वाली महिला, पहले से पेंशन लेने वाली, सरकारी योजना का फायदा लेने वाली महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी।

जुमला ही साबित हुआ महिला समृद्धि योजना का वादा : आप

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना लागू करने का ऐलान किया है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद विपक्षी पार्टी की ओर से बयान आने शुरू हो गए हैं। पार्टी के नेता लगातार रेखा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। संजय सिंह ने कहा कि यह वादा मोदी सरकार का एक तरह का जुमला है।

पता चल रहा है कि इस योजना के तहत 10 प्रतिशत महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा। संजय सिंह ने कहा कि जो जानकारी सामने आ रही है उससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री जब भी कुछ कहते हैं तो देश की जनता को उस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि, उनका हर वादा जुमला ही निकलता है। इसके बाद संजय सिंह ने कहा कि बाकी डिटेल सामने आने के बाद आपको सब पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट की मंजूरी